कंप्यूटर सिक्योरिटी और तकनीक का अवलोकन
कंप्यूटर सिक्योरिटी और तकनीक का अवलोकन computer security and technology कंप्यूटर सिक्योरिटी को साइबर सिक्योरिटी या IT सिक्योरिटी के नाम से जाना जाता है | यह सूचना पौधोगिकी की एक शाखा है ,जिसे विशेष तौर पर कंप्यूटरो की सुरक्षा के लिए बनाया गया है | साइबर आक्रमण के स्रोत साइबर आक्रमण नुकसान पहचानें के इरादे से कंप्यूटर या कंप्यूटर नेटवर्क तक अनाधिकृत पहुँच हासिल करने का एक प्रयास है | जिसमे वायरस मुख्य भूमिका निभाता है | कंप्यूटर वायरस एक छोटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है ,जो एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर में फैलता है तथा कंप्यूटर ऑपरेशनों में भी हस्तक्षेप करने की क्षमता रखता है | साइबर आक्रमण के स्रोत निम्न प्रकार है 1.डाउनलोडेबल प्रोग्राम्स डाउनलोडेबल फाइल्स वायरस का सबसे प्रमुख तथा सम्मभ स्रोत है | किसी भी प्रकार की एक्जीक्यूटेबल फाइल ; जैसे - गेम्स ,स्क्रीन सेवर इत्यादि इसके प्रमुख स्रोत है |यदि आप किसी प्रोग्राम को इंटरनेट से डाउनलोड करना चाहते है ,तो डाउनलोड करने से पहले प्रत्येक प्रोग्राम को स्कैन करना आवश्यक है | 2.क्रैक्कड सॉफ्टवेयर ये सॉफ्टवेयर वायरस अटैकों के अन्य स्रोत है